रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जम्मू:सीमावर्ती गांवों में अलर्ट, संदिग्धों की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने घेरा क्षेत्र; तलाशी अभियान जारी – Search Operation In The Sawjian Sector Of Poonch
पुंछ

जम्मू:सीमावर्ती गांवों में अलर्ट, संदिग्धों की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने घेरा क्षेत्र; तलाशी अभियान जारी – Search Operation In The Sawjian Sector Of Poonch

November 27, 2026


Search operation in the Sawjian sector of Poonch

सुरक्षाबल

विस्तार

जिले की मंडी तहसील के नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे सावजियां सेक्टर के कई इलाकों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया है। स्थानीय लोगों की ओर से एक से दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी।

सूत्रों के अनुसार संदिग्धों की गतिविधि की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने सावजियां सेक्टर के उढ़ीपुरा, नेड़ियां और गली मैदान क्षेत्रों की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। इन इलाकों में संदिग्धों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नियंत्रण रेखा के नजदीक होने के कारण सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरत रहे हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X