हाईवे पर हादसा:अंडर 16 क्रिकेटर की मौत, भाई से कहता था अश्वनी… रिंकू सिंह की तरह आईपीएल खेलूंगा – Under-16 Cricketer Ashwini Killed In Highway Accident

मृतक अश्वनी, बदहवास परिजन
, संवाद
November 27, 2026

मृतक अश्वनी, बदहवास परिजन
, संवाद
हाथरस पोस्टमार्टम हाउस पर बदहवास अश्वनी के बड़े भाई टिंकू ने रोते हुए कहा कि उनके भाई ने टीवी पर आने का वादा किया था। कहता था कि रिंकू सिंह की तरह आईपीएल खेलूंगा और जब मुझे टीवी पर देखा करोगे। वहां मौजूद अश्वनी के पूर्व कोच राहुल व सौरभ चंद्रा ने रुंधे गले से बताया कि अंडर-16 में उसके जोड़ का कोई खिलाड़ी नहीं था। हाल ही में वह उत्तराखंड में टूर्नामेंट खेलकर आया था, जहां उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सौरभ चंद्रा ने बताया कि दो दिन पहले ही उसकी एकेडमी का हमारे साथ मैच था। उसमें भी वह अच्छा खेला था। अश्वनी के दोस्त व साथी खिलाड़ी भी पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे। सभी की आंखें नम थीं और कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे।
हादसा भीषण था। ई-टेंपो होने के बावजूद ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था। अचानक टाटा-407 के सामने आने के कारण चालक ने बचने का प्रयास किया। इधर, अश्वनी का बायां हिस्सा थोड़ा बाहर निकाला हुआ था। वह सीधे मेटाडोर से टकराया और वहीं उसकी मौत हो गई। चेहरे से लेकर पेट तक बायां हिस्सा न होने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।
भानू व वैभव से मिली जानकारी पर जब भाई व साथी खिलाड़ी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो उन्होंने जर्सी पर लिखे अश्वनी, 10 नंबर और लोअर से पहचान की। इसके बाद चीख-पुकार नहीं रुकी। कोच राहुल ने बताया कि 11 साल की उम्र में अश्वनी उनके पास क्रिकेट सीखने आया था। तब वे बागला कॉलेज के मैदान में प्रैक्टिस कराते थे। बचपन से ही वह क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से प्रेरित था, इसलिए उसने जर्सी नंबर 10 का चयन किया था।
सौरभ चंद्रा ने बताया कि वह रिंकू सिंह क्रिकेट ग्राउंड, अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम, एडीसीए क्रिकेट ग्राउंड, विलिंगडन पवेलियन आदि मैदान पर खेल चुका था। वह रिंकू सिंह से भी मिल चुका था। छह महीने पहले ही उसने अलीगढ़ में भीकमपुर एस्टेट एकेडमी ज्वाइन की थी। खेल के जुनून पर पिता सुरेंद्र कुशवाहा अक्सर अश्वनी को टोकते थे, लेकिन भाई टिंकू उसका पक्ष लेते हुए खेलने के लिए प्रेरित करता था।
November 28, 2026
हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित विभिन्न डिपो की बसें शहर के मुख्य बस स्टैंड पर आने के बजाय रुहेरी और नगला भुस तिराहे से सीधे बाईपास होकर निकल रही हैं, जिससे यात्रियों को समय, पैसा और असुरक्षा की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सहालग के सीजन में रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों की मनमानी […]
November 28, 2026
घायल अवस्था में युवक का सीएचसी पर होता उपचार – फोटो : संवाद विस्तार एक युवक ने अपने ही ससुरालियों पर शनिवार सुबह पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया है। सासनी के गांव ममौता निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि टूंडला निवासी […]
November 28, 2026
हसायन में दो युवकों ने लगाया फंदा, एक की मौत, सीओ ने दी यह जानकारी
