रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:सर्दी बढ़ते ही बाजार में बढ़ी गुड़ की मांग, सेहत के लिए भी फायदेमंद – As Winter Progresses, Demand For Jaggery Increases In The Market, It Is Also Beneficial For Health
कौशांबी

Kaushambi News:सर्दी बढ़ते ही बाजार में बढ़ी गुड़ की मांग, सेहत के लिए भी फायदेमंद – As Winter Progresses, Demand For Jaggery Increases In The Market, It Is Also Beneficial For Health

November 27, 2026


As winter progresses, demand for jaggery increases in the market, it is also beneficial for health.

मूरतगंज बाजार में गुड़ निकालता हुए ग्राहक। संवाद 

ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार में गुड़ की मांग बढ़ने लगी है। स्वाद के साथ सेहत के लिहाज से भी गुड़ को सर्दियों के खानपान में खास जगह दी जाती है। आयरन सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ का सीमित सेवन पाचन में मददगार होता है। यही वजह है कि सर्दियों में लोग चीनी के बजाय गुड़ का इस्तेमाल अधिक पसंद कर रहे हैं।

मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ शरीर दर्द और बलगम वाली खांसी की शिकायत भी बढ़ रही है। कई मरीजों को लंबे समय तक खांसी की परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को अधिक दिक्कत हो रही है।

गुड़-तिल के लड्डू और चिक्की का करें सेवन : अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सईगंज के प्रभारी डॉ. अंजनेय सिंह ने बताया कि डायबिटीज से पीड़ित नहीं होने वाले लोग सर्दियों में गुड़ और तिल का सीमित सेवन कर सकते हैं। गुड़-तिल के लड्डू, चिक्की और भुने तिल के साथ गुड़ खाना शरीर को गर्माहट देने वाला पारंपरिक आहार है। हालांकि, खांसी या संक्रमण का इलाज केवल इनके सेवन से नहीं होता।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X