रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मुरादाबाद:इंडेन गैस सिलिंडर डिलीवरी वाहन में लगी आग, दमकलकर्मियों की टीम ने पाया काबू – Moradabad: Fire Breaks Out Indane Gas Cylinder Delivery Vehicle; Firefighting Team Brings It Under Control
मुरादाबाद

मुरादाबाद:इंडेन गैस सिलिंडर डिलीवरी वाहन में लगी आग, दमकलकर्मियों की टीम ने पाया काबू – Moradabad: Fire Breaks Out Indane Gas Cylinder Delivery Vehicle; Firefighting Team Brings It Under Control

November 27, 2026


Moradabad: Fire breaks out Indane gas cylinder delivery vehicle; firefighting team brings it under control

इंडेन गैस वाहन में लगी आग
– फोटो : विभाग

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।  

दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि कटघर के करूला गली नंबर आठ निवासी मुंसिफ ने अपना पिकअप वाहन कोहिनूर रोड पर गली के सामने खड़ा मिला था। आठ बजे अचानक वाहन में आग लग गई।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन मुंसिफ के नाम पर पंजीकृत है। वाहन इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी के काम में इस्तेमाल होता है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X