रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी, छह महीने तक प्रधान संभाले रखेंगे इसकी जिम्मेदारी – Up: Panchayat Elections Deferred, Term Of Village Panchayats Extended By Six Months; ‘pradhans’ (village Heads
ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी:ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी, छह महीने तक प्रधान संभाले रखेंगे इसकी जिम्मेदारी – Up: Panchayat Elections Deferred, Term Of Village Panchayats Extended By Six Months; ‘pradhans’ (village Heads

November 27, 2026


UP: Panchayat elections deferred, term of village panchayats extended by six months; 'Pradhans' (village heads

ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने पहले भी छह महीने का विस्तार दिया था, जिसकी अवधि 27 नवंबर को पूरी हो रही थी। अब इसके खत्म होने से पहले ही सरकार ने कार्यकाल को छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया है।

पंचायत चुनाव में देरी की प्रमुख वजह मतदाता सूची का अपडेट न होना और पंचायतों में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी रिपोर्ट तैयार नहीं होना बताई जा रही है। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने में समय लगने के कारण चुनाव निर्धारित समय पर नहीं हो सके।

अब ग्राम प्रधानों को छह महीने और काम करने का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। ऐसे में गांवों की सरकार चुनने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X