रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:पुलिस ने ””ऑपरेशन दहन”” के तहत 56 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए – The Police Destroyed 56 Kilograms Of Narcotics Under ‘operation Dahan’

November 27, 2026


रामपुर। पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण में तेजी दिखा रही है। इसी क्रम में ””ऑपरेशन दहन”” के तहत 56.218 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद के अगवानपुर स्थित बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में इन्सीनेटर के जरिये इन नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में स्मैक, चरस, डोडा चूर्ण और गांजा शामिल थे। यह कार्रवाई सुशीला बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट, फतेहपुर विश्नोई, अगवानपुर, मुरादाबाद में जिलास्तरीय कमेटी की निगरानी में हुई। एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार, यह प्रक्रिया न्यायालय के आदेश और निर्धारित नियमों के तहत जिलास्तरीय कमेटी की निगरानी में होती है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X