रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आगरा विश्वविद्यालय:कॉपी में लिखे जो उत्तर, उनका जवाब ने दे सके परीक्षार्थी; दो कॉलेज में पकड़ी गई सामूहिक नकल – Mass Cheating Detected At Two Colleges In Mainpuri, Identical Answers Found In Exam Copies
मैनपुरी

आगरा विश्वविद्यालय:कॉपी में लिखे जो उत्तर, उनका जवाब ने दे सके परीक्षार्थी; दो कॉलेज में पकड़ी गई सामूहिक नकल – Mass Cheating Detected At Two Colleges In Mainpuri, Identical Answers Found In Exam Copies

November 27, 2026


Mass Cheating Detected at Two Colleges in Mainpuri, Identical Answers Found in Exam Copies

आगरा विश्वविद्यालय

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सचल दल ने मैनपुरी के दो कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी है। आरोप है कि यहां पर परीक्षार्थियों को बोल-बोलकर कर प्रश्नपत्र हल कराया जा रहा था। इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय में जमा कर दी है।

विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। बृहस्पतिवार को सचल दल ने मैनपुरी के भोगांव में दो कॉलेजों की दूसरी पाली में छापा मारा। यहां पर सचल दल को देखकर अफरातफरी मच गई। परीक्षार्थियों की काॅपियों का मिलान किया गया तो कई लोगों के जवाब एक समान और हूबहू मिले। जब परीक्षार्थियाें से इसके जवाब पूछे तो बता नहीं पाए।

ऐसे में सामूहिक नकल की रिपोर्ट विश्वविद्यालय में जमा कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सचल दल की रिपोर्ट अभी पढ़ी नहीं है। रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्र निरस्त या फिर पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X