रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इस आदमी ने 37 किलो वजन सिर्फ फूल-पत्ती खाकर घटा लिया, जानिए कैसे |Health News | Weight Loss
लाइफ़स्टाइल

इस आदमी ने 37 किलो वजन सिर्फ फूल-पत्ती खाकर घटा लिया, जानिए कैसे |Health News | Weight Loss

November 27, 2026


Last Updated:

37 Kg Weight loses by Vegetarian diet: इस व्यक्ति ने 37 किलो वजन सिर्फ फूल-पत्ती खाकर घटा लिए. फूल-पत्ती का मतलब सिर्फ वेजीटेरियन डाइट से इन्होंने 37 किलो वजन घटाया. यह कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन है. श्रीसथ बिरादर नाम के इस शख्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी जर्नी को साझा करते हुए बताया कि यह काम एक साल में किया है और इसमें सिर्फ नेचुरल चीजें खाई है. आइए जानते हैं कि उन्होंने यह कारनामा कैसे किया.

इस आदमी ने 37 किलो वजन सिर्फ फूल-पत्ती खाकर घटा लिया, जानिए कैसेZoom

Photo : shreesath_biradar03 Instagram

Weight Loss Tips: जब कोई ठान ले तो कुछ भी मुश्किल नहीं है. बस डेडिकेशन चाहिए. एक शख्स के मोटापे पर लोग हमेशा ताना देते थे. कहते थे ये इस लड़के का मोटापा कभी जा नहीं सकता. लड़के जब कहता था कि हम जिम जाएंगे तो लोग मजाक उड़ाता था. कहता था-तुम्हारे बस की बात नहीं. इन तानों से वह अजीज आ गया. लड़का वेजिटेरियन था. वह पहले 107 किलो का था. उसने अब ठान लिया कि हर हाल में वजन कम करना है. फिर क्या था. उसने वेट लॉस की अपनी यात्रा शुरू कर दी. कठिन मेहनत की. साग-सब्जी ही खाता रहा. लेकिन साल भर के अंदर उन्होंने 37 किलो वजन कम कर लिया. उनका कहना है कि अभी 5 किलो वजन और कम करना है. अब उसे देखकर लोग हैरान हैं. श्रीसाथ बिरादर नाम का यह शख्स अपनी स्टोरी को इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया है. उनके पेज पर मिलियन में व्यूज है. आइए उन्होंने कैसे वजन कम किया, इसके बारे में जानते हैं.

कैसे कम हुआ वजन

श्रीसाथ बिरादर ने अपनी डाइट की डिटेलिंग बताते हुए लिखा है कि उनकी डाइट में पनीर, मल्टीग्रेन ब्रेड, ओट्स, ब्लैक कॉफी शामिल होता है. वह सिर्फ वेजिटेरियन डाइट लेते हैं. इसके साथ ही 10 हजार कदम रोजाना वॉक करते हैं. इंडियन एक्सप्रेस की खबर में डायटीशियन और फिटनेस एक्सपर्ट गरिमा गोयल बताती हैं कि एक साल के अंदर 37 किलो वजन कम करना बहुत बड़ी उपलब्धि है. यह कोई मामूली काम नहीं है. इस शख्स के वेजिटेरियन डाइट से यह बात साफ है कि कैसे डाइट में चेंज कर इतना बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन लाया जा सकता है. हालांकि वेट लॉस का मतलब यह नहीं कि आप सिर्फ नेचुरल फूड खाएंगे और नॉन-वेज को डाइट से हटा देंगे तो इससे वजन कम हो जाएगा. इसके लिए आपको लगातार अपनी कैलोरी में कटौती करनी होगी और पर्याप्त प्रोटीन लेना होगा. संतुलित आहार वेट लॉस के लिए सबसे पहली प्राथमिकता है. इसके साथ ही आपको रेगुलर एक्सरसाइज की जरूरत होगी.

क्या वेजिटेरियन डाइट से वजन कम हो सकता

गरिमा गोयल बताती हैं, बिल्कुल कम हो सकता. डाइट कोई भी हो, यह आपके शरीर की जरूरत के हिसाब से संतुलित और संयमित होनी चाहिए. ऐसी डाइट जिसमें सभी तरह के तत्व शामिल हो. दालें, बीन्स, छोले, सोयाबीन, टोफू, पनीर, दूध, दही, नट्स और सीड्स प्रोटीन की सभी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. साबुत अनाज, सब्जियां और फलों में फाइबर होता है. यह पेट को भरा हुआ महसूस कराता है. इससे गट हेल्थ और ब्लड शुगर के कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही आपको तली-भूनी चीजों से परहेज करना होगा. स्नैक्स, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, मीठे पेय पदार्थों और अधिक कैलोरी वाली चीजें वजन कम करने में बाधा है. इसे भूलना होगा. अगर आपकी डाइट में प्रोसेस्ड फूड कम है और फाइबर की मात्रा ज्यादा है तो इससे वजन कम करना आसान हो जाता है. आपके शरीर को क्या चाहिए और आप क्या ले रहे हैं, यह जानना महत्वपूर्ण है. हालांकि जब आप अचानक तेजी से वजन घटाते हैं तो इसे बरकरार रखना भी जरूरी है. वजन घटाने के दौरान मांसपेशियों को बचाए रखना भी अहम है. इसके लिए रेजिस्टेंस ट्रेनिंग वाली एक्सरसाइज बहुत जरूरी है. वहीं पर्याप्त नींद और तनाव मैनेजमेंट की भी दरकार होती है.

Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.
authorimg
Lakshmi Narayan

With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X