इतिहास की सबसे युवा फीडे (FIDE) वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत के डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश (20 वर्ष) और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव (20 वर्ष) के बीच कांटे की टक्कर जारी है। गुरुवार (26 नवंबर) को जिनेवा के फाउंडेशन मार्टिन बोडमर में खेला गया तीसरा गेम टूर्नामेंट का अब तक का सबसे लंबा और रोमांचक मुकाबला रहा, जो करीब पांच घंटे और 60 चालों के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
तीसरे गेम के ड्रॉ होने के साथ ही 14 बाजियों की इस चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ी 1.5–1.5 की बराबरी पर आ गए हैं। शुक्रवार (27 नवंबर) को चैंपियनशिप का पहला रेस्ट डे (आराम का दिन) है, जिसके बाद शनिवार को चौथे गेम में गुकेश सफेद मोहरों से खेलेंगे।