रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:एक करोड़ 88 लाख से सात नहरों का होगा पुनर्निर्माण – Seven Canals Will Be Reconstructed At A Cost Of 18.8 Million (1 Crore 88 Lakh)

November 27, 2026


आपदा से क्षतिग्रस्त नहरों से काश्तकारों को सिंचाई में हो रही दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक में आपदा से क्षतिग्रस्त सात नहरों के पुनर्निर्माण और मरम्मत का रास्ता साफ हो गया। करीब 1 करोड़ 88 लाख की लागत से नहरों का सिंचाई विभाग पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य करवाएगा।

काश्तकार जय प्रकाश जोशी, रूप सिंह, विजय राम, भोपाल सिंह ने बताया क्षेत्र की कई सिंचाई नहरों को बने हुए 25 से 30 वर्ष का समय हो गया था। विभाग की ओर से बीच-बीच में नहरों का मरम्मत का कार्य किया लेकिन आपदा के कारण अधिकांश नहरे ऐसी जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई जहां उनकी मरम्मत कार्य करवाना आसान नहीं है।

सिंचाई विभाग नई टिहरी से मिली जानकारी के मुताबिक चाकासेरा नहर के लिए 24 .51 लाख, गोदड़ी के लिए 29.49, भैंगा के लिए 35 .87, मछेड़ी के लिए 24.81, चामासारी के लिए 24 .35, तलवाड़ी पर 24 .22, सुजड़गांव की नहर का 24.34 लाख की लागत से पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य होगा। नहरों के सुधारीकरण के लिए नाबार्ड वित्त पोषित योजना से धनराशि स्वीकृत होने के बाद विगत माह विभाग ने टेंडर प्रक्रिया जारी की थी।

नहरों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य नाबार्ड वित्त पोषित योजना से किया जाना है। विभाग के अवर अभियंताओं को मौके पर भेजकर नहरों का पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा गया है।

विजयपाल सिंह कैंतुरा, ईई सिंचाई विभाग टिहरी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X