Hamirpur News:घर की चाबी से ताला खोल नकदी व जेवर चोरी – Lock Opened Using House Key; Cash And Jewelry Stolen
कुरारा (हमीरपुर)। कुरारा क्षेत्र के एक घर से चोर चाबी से ताला खोलकर जेवर और नकदी ले गए। चाबी कमरे के बाहर रखी हुई थी। परिजन करीब पांच लाख का नुकसान बता रहे हैं। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
कुतुबपुर गांव निवासी बब्बू सविता ने शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात घर के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। रात करीब एक से दो बजे के बीच चोर ,घर में घुस गए। घर के बक्से में रखे जेवर और 20 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रिंस दीक्षित ने बताया कि ताला टूटा नहीं था। चाबी कमरे के बाहर रखी थी। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई करेंगे।
