रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:दनकौर से लापता निजी विश्वविद्यालय का छात्र अमरोहा में मिला – Gsfds

November 27, 2026


-परिवार के पास सुरक्षित पहुंचा, मंगलवार सुबह कमरे से निकलने के बाद से था लापता

माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। बीते मंगलवार को लापता हुआ छात्र सकुशल अपने घर अमरोहा पहुंच गया। छात्र दनकौर स्थित निजी विश्वविद्यालय से बीसीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। छात्र के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार, छात्र दनकौर कस्बे में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह मंगलवार सुबह कमरे से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने बुधवार को दनकौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। छात्र का मोबाइल फोन भी बंद था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। अब छात्र के अमरोहा स्थित घर पहुंचने की पुष्टि हुई है। वह परिवार के पास सुरक्षित है। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन लगातार परिजनों और पुलिस के संपर्क में रहा। विश्वविद्यालय की ओर से पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया गया है। साथ ही कहा गया है कि छात्र के दोबारा कक्षाओं में लौटने पर उसकी छात्र कल्याण टीम हरसंभव सहायता करेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X