रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Balrampur News:खेलकूद प्रतियोगिता में देवपुरा संकुल का रहा दबदबा, कई स्पर्धाओं में मारी बाजी – Devpura Cluster Dominated The Sports Competition, Emerging Victorious In Several Events
बलरामपुर

Balrampur News:खेलकूद प्रतियोगिता में देवपुरा संकुल का रहा दबदबा, कई स्पर्धाओं में मारी बाजी – Devpura Cluster Dominated The Sports Competition, Emerging Victorious In Several Events

November 27, 2026


ललिया। बीआरसी शिवपुरा में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और समूह गान सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। कई प्रतियोगिताओं में देवपुरा संकुल के खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा।

प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रवि यादव ने प्रथम और शहबाज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ के प्राथमिक बालक वर्ग में मोहम्मद रजा प्रथम और मुनव्वर अली द्वितीय रहे। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंशू ने प्रथम और सरिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में साहिल प्रथम और इसरार द्वितीय स्थान पर रहे।

प्राथमिक बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मनोज कुमार ने प्रथम और मुनव्वर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा प्रथम और सीमा द्वितीय रहीं। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नेहित मिश्रा ने प्रथम और सलीम अंसारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में अंशू प्रथम और काजल द्वितीय स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर की लंबी कूद प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम और सरिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

कबड्डी के उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में देवपुरा संकुल की टीम प्रथम और सोनपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में भी देवपुरा ने पहला और सोनपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में देवपुरा की टीम प्रथम और मोतीपुर की टीम द्वितीय रही। बालिका वर्ग में देवपुरा की टीम ने प्रथम और गोड़वा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में देवपुरा की टीम प्रथम और मोतीपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं, बालिका वर्ग में देवपुरा ने प्रथम और बनघुसरी की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समूह गान प्रतियोगिता में भी देवपुरा संकुल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हैं। बच्चों को आगे भी मेहनत करते हुए जनपद और प्रदेश स्तर पर अपने विद्यालय का नाम रोशन करना चाहिए।

इस अवसर पर शिक्षक तुलाराम गिरी, सत्य प्रकाश पाठक, अरुण कुमार त्रिपाठी, संतोष उपाध्याय, ऋषि मुनि वर्मा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, जयकेश वर्मा, सचिन मिश्रा और विजय पटेल मौजूद रहे।

फोटो-12,13-बलरामपुर के बीआरसी शिवपुरा में कबड्डी में दमखम दिखाते खिलाड़ी ।-स्रोत: विभाग

फोटो-12,13-बलरामपुर के बीआरसी शिवपुरा में कबड्डी में दमखम दिखाते खिलाड़ी ।-स्रोत: विभाग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X