Agra News:सूखी पड़ी नहर, किसान सिंचाई को परेशान – Canal Runs Dry; Farmers Struggle With Irrigation
इरादतनगर। फतेहपुरसीकरी माइनर वाली मोहनपुर, सिलोखर, हरदासपुरा से होकर निकलने वाली नहर सूखी पड़ी है। न तो लंबे समय से नहर की सफाई कराई गई है और न ही उसमें पानी छोड़ा गया है। खेतों में खड़ी फसलों को पानी की जरूरत है, लेकिन नहर में पानी नहीं होने से किसान परेशान हैं। बनवारी लाल त्यागी, हरी सिंह, मूलचंद, छीतर प्रसाद आदि किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहर की सफाई कराने और जल्द पानी छुड़वाने की मांग की है।
