रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Maharajganj News:स्वीप प्रतियोगिताओं के 20 विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित – 20 Student Winners Of Sveep Competitions Felicitated
महाराजगंज

Maharajganj News:स्वीप प्रतियोगिताओं के 20 विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित – 20 Student Winners Of Sveep Competitions Felicitated

November 28, 2026


20 student winners of SVEEP competitions felicitated

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र और छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। स्रोत सूचना

महराजगंज। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने के लिए आयोजित निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के 20 विजेताओं को शुक्रवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।

स्वीप कार्यक्रम के तहत 14 से 19 नवंबर तक विद्यालय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक विभिन्न चरणों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इनमें जिले के 227 शिक्षण संस्थानों के 10,116 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद विधानसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 220 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निबंध विधा के 23 और प्रश्नोत्तरी विधा के 28 सहित कुल 51 प्रतिभागियों ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। यहां दोनों विधाओं में शीर्ष 10-10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस तरह कुल 20 विजेताओं को सम्मानित किया गया।

डीएम ने कहा कि सम्मानित विद्यार्थी केवल प्रतियोगिताओं के विजेता नहीं, बल्कि जनपद के स्वीप वालंटियर भी हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण और मतदान में भागीदारी जरूरी है। विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समाज के लोगों को मताधिकार के महत्व के बारे में बताएं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से मतदाता जागरूकता अभियान को और व्यापक बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X