रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:कोषाध्यक्ष समेत छह पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए – Political News

November 28, 2026


बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कोषाध्यक्ष समेत छह पदों पर एक-एक नामांकन पत्र जमा किया गया। इसके चलते छह पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी नियुक्त किए गए। कनिष्ठ सदस्य पद से अधिवक्ता परवेज त्यागी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष, महामंत्री समेत 11 पदों पर 13 प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

जिला बार चुनाव में शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा करने, जांच और वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। जिला बार एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रपाल शर्मा, चुनाव अधिकारी केपी सिंह, सुभाष चंद त्यागी ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर सुदेश रानी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय (महिला) पद पर शाइना, वरिष्ठ सदस्य (महिला) के दो पदों पर नवोदिता तोमर, सरिता पंवार, कनिष्ठ सदस्य (महिला) के दो पदों पर कनिष्ठ सदस्य स्वीटी, आकांक्षा धामा निर्विरोध चुने गए।

जांच में सभी के नामांकन पत्र सही मिले। इसके बाद अध्यक्ष पद पर रामकुमार तोमर, शौदान सिंह राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमितेश पुनिया, राजेंद्र सिंह मलिक, महामंत्री पद पर संजय सिंह पंवार, मनीष कुमार शर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर दीपा चौधरी, साजिद अली, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर नीरज कुमार, संयुक्त मंत्री (सामाजिक) पद पर आयुष गुप्ता, गुलाब सिंह तोमर, वरिष्ठ सदस्य के दो पदों पर निशांत शर्मा, अर्जुन गिरी, अभिषेक शर्मा, रामकिशन सहरावत प्रत्याशी है। इनके अलावा कनिष्ठ सदस्य के दो पदों पर हारून, सूरज सिंह, राधा रानी और अनुभव आर्य प्रत्याशी हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X