रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:अबुल खैर की 56वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि – Tributes Paid On The 56th Death Anniversary Of Abul Khair

November 28, 2026


बस्ती। खैर इंटर कॉलेज और बेगम खैर इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व. अबुल खैर की 56वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। बेगम खैर इंटर कॉलेज और खैर मकतब में कुरआन ख्वानी कर उनके लिए दुआएं मांगी गईं। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में शिक्षा के प्रसार और वंचित वर्गों के उत्थान में उनके योगदान को याद किया गया।

वक्फ संख्या-38 के मुतवल्ली जीएम खान की मौजूदगी में खैर मकतब में हुए कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य नीलोफर उस्मानी ने किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने खैर साहब के मकबरे पर पहुंचकर फातिहा पढ़ी।

बेगम खैर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून ने कहा कि जिस समय खैर इंटर कॉलेज और बेगम खैर इंटर कॉलेज की स्थापना हुई, उस दौर में शिक्षण संस्थानों की संख्या काफी कम थी। खासकर शोषित और वंचित परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा हासिल करना कठिन था। ऐसे समय में अबुल खैर ने अपनी निजी कमाई से बिना किसी बाहरी सहयोग के दोनों विद्यालयों की स्थापना की और बेहतर भवनों के साथ उनका संचालन शुरू कराया। उनका यह प्रयास समाज के वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

इस दौरान अयूब अहमद मुशाहिदी, ओबैदुर्रहमान, सैयद अजमत, मो. आरिफ, कामिल, अंजुम परवीन, अलका पांडेय, शबाना अंजुम, रीता देवी, खालिदा परवीन, आरिफा खातून, नुसरत फात्मा और सावित्री उपाध्याय मौजूद रहीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X