रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:25 ब्लैक स्पॉट पर कोहरे में हादसों का खतरा और बढ़ा – Risk Of Accidents In Fog Increases Further At 25 Black Spots
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:25 ब्लैक स्पॉट पर कोहरे में हादसों का खतरा और बढ़ा – Risk Of Accidents In Fog Increases Further At 25 Black Spots

November 28, 2026


शाहजहांपुर। सर्दी के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है, लेकिन जिले की सड़कों पर हादसों को रोकने के इंतजाम अब भी अधूरे हैं। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर चिह्नित 25 ब्लैक स्पॉट वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। कहीं तीखे मोड़ पर संकेतक नहीं हैं तो कहीं सड़क पर सफेद पट्टियां नजर नहीं आतीं।

कई स्थानों पर अवैध कट, सड़क किनारे खड़े वाहन और क्षतिग्रस्त सड़कें भी दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रही हैं। ऐसे में कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने पर इन स्थानों से गुजरना और जोखिम भरा हो सकता है। जिम्मेदार विभाग सुधार कार्य कराने के दावे कर रहे हैं, लेकिन कई प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी साफ दिखाई देती है।

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरिया मोड़ पहले से ही हादसों के लिए संवेदनशील रहा है। हाईवे फोरलेन होने के बाद यहां सुधार के प्रयास किए गए और बैरियर लगाकर वाहनों की रफ्तार कम करने की व्यवस्था की गई, लेकिन मोड़ पर खतरा अब भी बरकरार है। इसी तरह जलालाबाद में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर कोला मोड़ दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील है।

यहां हाईवे और कोला रोड पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, लेकिन दोनों ओर पर्याप्त रिफ्लेक्टर और संकेतक नहीं हैं। मोड़ के पास सवारियों के इंतजार में खड़े ऑटो और ई-रिक्शा भी दृश्यता बाधित करते हैं। कोहरे में यह स्थिति हादसे की वजह बन सकती है। सीओ यातायात रणवीर सिंह ने बताया कि जिले में 25 ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। इन स्थानों पर सुधार कार्य कराया जा रहा है। नगरिया मोड़ पर बैरियर लगाया गया है। अन्य स्थानों पर भी लाइटें और सुरक्षा संबंधी इंतजाम कराए जाएंगे।

——–

रोजा में चार स्थानों पर खतरा, सफेद पट्टियां भी दिखाई नहीं देतीं

रोजा क्षेत्र में जमुका टी प्वाइंट, बरतारा, गुर्री और अटसलिया को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। अटसलिया ओवरब्रिज से मोहम्मदी रोड की ओर जाने वाले कट पर संकेतक नहीं लगा है। जमुका ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन पर अंडरपास के मोड़ के निकट सड़क क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जमुका गांव हाईवे के दोनों ओर बसा होने से यहां भी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जमुका से गुर्री चौकी तक डिवाइडर की ऊंचाई महज चार इंच है। हाईवे पर सफेद पट्टियां नहीं होने से कोहरे में सड़क की सीमा का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।

—

ये हैं 25 ब्लैक स्पॉट

रोजा में जमुका टी प्वाइंट, बरतारा, गुर्री और अटसलिया, तिलहर में नगरिया मोड़, बंथरा डिपो मोड़ और कपसेड़ा, कटरा में हुलासनगरा, खैरपुर और फीलनगर, कोतवाली क्षेत्र में मौजमपुर और बरेली मोड़, निगोही में सतवा खुर्द और मिश्रीपुर, पुवायां में धर्मगदापुर, सिंधौली में कोरोकुइयां, जलालाबाद में कोला मोड़, मदनापुर में बरखेड़ा जयपाल, अल्हागंज में सुगसुगी और हुल्लापुर, मिर्जापुर में जरियनपुर टी प्वाइंट और ढाई घाट, कलान में बाराकलां तथा कांट में ददरौल मोड़ और जमौर टर्न।

—————

एनएचएआई एवं मोर्थ (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) के अधिकारियों को सड़कों का भ्रमण कर दुर्घटना संभावित एवं आवश्यक स्थानों पर रिफ्लेक्टर तथा पेंटिंग का कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। निर्माण एवं मरम्मत कार्य वाले स्थानों पर भी सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगाने एवं रोड मार्किंग कराने के निर्देश दिए हैं। दो दिसंबर से सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।

-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम

—

नेशनल हाईवे के सभी चिह्नित ब्लैकस्पॉट को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। संकेतक व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

-अभय भूषण, पीडी, एनएचएआई

00000000000000000000000000000000000

फोटो 37

कोहरे में सुरक्षित सफर के लिए वाहनों पर लगवाए रिफ्लेक्टिव टेप

शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग की ओर से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।

शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने टैक्सी, ऑटो रिक्शा और बस यूनियन के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुरक्षित यातायात संचालन के निर्देश दिए। वहीं रोजा शुगर वर्क्स में करीब 50 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए गए, ताकि कोहरे में वाहन दूर से दिखाई दे सकें। इस मौके पर एवीपी (केन) अवधेश चंद्र गुप्ता, जीएम (केन) अजय पाल सिंह, डिप्टी जीएम (केन) अनिल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

इसके बाद हाईवे स्थित मेडिकल कॉलेज में युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए हुई कार्यशाला में एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह और यातायात निरीक्षक विनय कुमार पांडेय ने जानकारी दी। प्रधानाचार्य आरएन शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी ललित चौहान, यातायात इंचार्ज विकास गैरोला और दीपक ओबेराय आदि मौजूद रहे। संवाद

रोजा में जमुका में टूटे डिवाइडर से सड़क पार करते बाइक सवार। संवाद

रोजा में जमुका में टूटे डिवाइडर से सड़क पार करते बाइक सवार। संवाद

रोजा में जमुका में टूटे डिवाइडर से सड़क पार करते बाइक सवार। संवाद

रोजा में जमुका में टूटे डिवाइडर से सड़क पार करते बाइक सवार। संवाद

रोजा में जमुका में टूटे डिवाइडर से सड़क पार करते बाइक सवार। संवाद

रोजा में जमुका में टूटे डिवाइडर से सड़क पार करते बाइक सवार। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X