रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जल शक्ति विभाग की सख्ती:बिना पूर्व अनुमति सरकारी गाड़ी लेकर प्रदेश से बाहर नहीं जा सकेंगे अधिकारी – Strict Measures By The Himachal Govt: Officials Will Not Be Allowed To Take Govt Vehicles Outside The State Wi
शिमला

जल शक्ति विभाग की सख्ती:बिना पूर्व अनुमति सरकारी गाड़ी लेकर प्रदेश से बाहर नहीं जा सकेंगे अधिकारी – Strict Measures By The Himachal Govt: Officials Will Not Be Allowed To Take Govt Vehicles Outside The State Wi

November 28, 2026


Strict measures by the Himachal govt: Officials will not be allowed to take govt vehicles outside the state wi

जलशक्ति विभाग
– फोटो : विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब जल शक्ति विभाग के अधिकारी बिना पूर्व अनुमति सरकारी गाड़ी लेकर बाहरी राज्यों का दौरा नहीं कर सकेंगे। विभाग ने सरकारी वाहनों के अनधिकृत इस्तेमाल पर सख्ती दिखाते हुए नए निर्देश जारी किए हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इनमें स्पष्ट किया गया है कि राज्य से बाहर किसी भी आधिकारिक बैठक, कार्यक्रम या अन्य सरकारी कार्य में भाग लेने के लिए जाने से पहले सक्षम प्राधिकारी से टूर प्रोग्राम की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।

बाहरी राज्य में जाने की अनुमति नहीं होगी

इसके बिना सरकारी वाहन लेकर बाहरी राज्य में जाने की अनुमति नहीं होगी। दरअसल, विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया था कि कुछ अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना ही सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल कर बाहरी राज्यों के दौरे कर रहे हैं। ये अधिकारी अपने टूर प्रोग्राम की सक्षम प्राधिकारी से पूर्व मंजूरी भी नहीं ले रहे थे। इसे सरकारी नियमों और वाहनों के इस्तेमाल से जुड़े दिशा-निर्देशों की अवहेलना माना गया है।

सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करनी होगी

इस पर विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राज्य से बाहर किसी भी आधिकारिक दौरे की योजना बनाने से पहले सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करें। सरकारी वाहनों का इस्तेमाल भी सरकार की ओर से समय-समय पर जारी नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाए। आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इनका उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का यह कदम सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल में जवाबदेही तय करने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X