रोहतक मिलन ढाबा हत्याकांड :एसपी ने ली एसटीएफ व सीआईए की मीटिंग, युवती के विदेश भागने के सबूत नहीं – Rohtak ‘milan Dhaba’ Murder Case: Sp Holds Meeting With Stf And Cia

रोहतक एसपी
– फोटो : संवाद
November 28, 2026

रोहतक एसपी
– फोटो : संवाद
मिलन ढाबा हत्याकांड में पुलिस के वारदात के तीसरे दिन खाली हाथ हैं। दिल्ली, यूपी, सोनीपत, झज्जर व दूसरी जगह भेजी गई टीमों के साथ एसपी गौरव राजपुरोहित ने बैठक की जांच की समीक्षा की। अभी तक पुलिस के पास युवती के विदेश भागने का सबूत नहीं है। सूत्रों का कहना है कि केवल अंदाजा लगाया जा रहा हे कि वह बैंकाक चली गई है। इसके लिए पुलिस ने आधिकारिक तौर पर एयर पोर्ट ऑथोरिटी से ब्यौरा मांगा है।
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि भाऊ गैंग के लिए राठी गैंग की शामली की युवती ने सोशल मीडिया पर पहले सन्नी रिटोलिया से संपर्क साधा। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। वह रोहतक में ही फ्लैट लेकर रहने लगे। यहां तक काले रंग की स्कारपिओ का प्रयोग करती थी। कहा तो यह भी जा रहा है कि पुलिस की एक स्पेशल टीम को शक हो गया था कि सन्नी रिटोलिया के साथ दिखाई देने वाली युवती कौन है। हालांकि कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया गया। बताते हैं कि बुधवार की रात वह सन्नी के साथ ही बुलेटप्रूफ गाड़ी में मिलन ढाबे पर आई थी। इसके बाद दोनों ढाबे के अंदर चले गए जहां पहले से बाबा गैंग के तीन शूटर विनित, यश व रिंकू खाना खा रहे थे। युवती ने पुख्ता लोकेशन शूटर को भेज दी। इसके बाद बाहर से आए शूटर ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ में छात्र हिमांशु भी मारा गया।
साहिल उर्फ छोटा से भी मांगी थी भाऊ ने सन्नी की लोकेशन
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक बाबा गैंग के दिनेश उर्फ गोगा की हत्या फरवरी 2026 में हत्या कर दी गई थी। उसके बाद पुलिस साहिल नाम के युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार किया था। साहिल ने खुलासा किया था भाऊ सन्नी की हत्या करवाना चाहता है। उससे कहा था वह सन्नी की लोकेशन नहीं दे सकता। जब दिनेश उर्फ गोगा की लोकेशन देने का टारगेट दिया गया। इसके बाद साहिल की ओर से लोकेशन देने पर भाऊ गैंग के शूटर ने दिल्ली बाईपास पर उसकी 35 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। अब भाऊ गैंग ने राठी गैंग की मदद से सन्नी रिटोलिया को मारने का प्लान बनाया था लेकिन सन्नी फिर बच निकला। हालांकि उसकी गैंग के तीन शूटर सहित चार युवक मारे गए।
बंटी डीघल का भी नाम आ रहा, पोस्ट को बनाया आधार
वारदात के तुरंत बाद वायरल पोस्ट में बंटी डीघल का नाम लिखा हुआ था कि उन्होंने ही मिलन ढाबा हत्याकांड को अंजाम दिलवाया है। ढाबे से मिले फोटो का मिलान किया जा रहा है। जांच में बंटी डीघल व कलानौर के एक युवक की भी भूमिका सामने आ रही है। बाकी शूटर यूपी के बताए गए हैं।
November 29, 2026
रोहतक। शहर के वार्ड 3 में 36 लाख से 12 गलियां बनेंगी जिससे आसपास की चार कॉलोनी के लोगों को फायदा होगा। वार्ड 3 में शामिल नंद कॉलोनी, गोपालपुरा, कुआ मोहल्ला व आंबेडकर नगर में ये गली बनाई जाएंगी। नगर निगम के वार्ड 3 के लोग लंबे समय से इन गलियों की मांग उठा रहे […]
November 28, 2026
मिलन ढाबे में चौहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांचों शूटरों को जॉर्जिया में बैठे गैंगस्टर रवि राठी ने भेजा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पश्चिमी यूपी के शूटरों ने ढाबे में गैंगस्टर सन्नी रिटौली को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन वह बच निकला और उसके तीन साथी […]
November 28, 2026
ढाई लाख के इनामी गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ का 200 गज का मकान रिटौली गांव के लालडोरे में आता है। यूपी की तर्ज पर गैंगस्टर एक्ट न होने के कारण पुलिस चाहकर भी घर को सील नहीं कर पा रही है। हालांकि, गांव से बाहर की प्रॉपर्टी को सील किया जा चुका है। कार की […]
