रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:बिजली कनेक्शन कटा तो भड़का उपभोक्ता, जेई को खोजते पहुंचा कार्यालय; लाइनमैन की पिटाई, पांच गिरफ्तार – Chhapra Electricity Bill Dispute Lineman Assault Five Arrested
सारण

बिहार:बिजली कनेक्शन कटा तो भड़का उपभोक्ता, जेई को खोजते पहुंचा कार्यालय; लाइनमैन की पिटाई, पांच गिरफ्तार – Chhapra Electricity Bill Dispute Lineman Assault Five Arrested

November 28, 2026


बिजली बिल का बकाया चुकाए बिना कनेक्शन काटना विभागीय कर्मचारियों को भारी पड़ गया। कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ता अपने साथियों के साथ बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गया। वहां कनीय विद्युत अभियंता (जेई) नहीं मिले तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उपभोक्ता और उसके साथ आए लोगों ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से उलझना शुरू कर दिया और काशी बाजार सेक्शन में कार्यरत लाइनमैन धनंजय कुमार गुप्ता के साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बकाया बिजली बिल पर काटा गया था कनेक्शनअ 

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित उपभोक्ता पर बिजली बिल की राशि बकाया थी। काफी समय तक भुगतान नहीं होने के कारण बिजली विभाग के कर्मियों ने उसका कनेक्शन काट दिया था। इसी कार्रवाई से नाराज होकर उपभोक्ता विभागीय कार्यालय पहुंचा। वह कनीय विद्युत अभियंता (जेई) से मिलना चाहता था और उनके बारे में पूछताछ करने लगा। हालांकि, उस समय जेई कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

जेई नहीं मिले तो कर्मचारियों से भिड़े, लाइनमैन को पीटा

जेई के कार्यालय में नहीं मिलने पर उपभोक्ता और उसके साथ आए लोगों का गुस्सा बढ़ गया। आरोप है कि सभी ने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान लाइनमैन धनंजय कुमार गुप्ता को निशाना बनाया गया और उनके साथ मारपीट की गई।

कार्यालय में हुई इस घटना के बाद बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों में भी नाराजगी है। बकाया बिल की वसूली और कनेक्शन काटने जैसी विभागीय कार्रवाई के विरोध में कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने से उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मारपीट किन परिस्थितियों में हुई और इसमें शामिल लोगों की क्या भूमिका रही, इसकी पड़ताल की जा रही है।

बिजली बिल के बकाये को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सरकारी कार्यालय में मारपीट और गिरफ्तारी तक पहुंच गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X