रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:सेक्टर-5/10 की लाइट पर दो कारों मे भीषण टक्कर – Violent Collision Between Two Cars At The Sector-5 And10 Traffic Light

November 28, 2026


पंचकूला। शहर के सेक्टर-5 और सेक्टर-10 की डिवाइडिंग पर स्थित ट्रैफिक लाइट पर वीरवार देर रात सियाज कार और टाटा पंच गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि सियाज कार सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सियाज कार के एयरबैग तक खुल गए।

हादसे के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों ने सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचकर अपना मेडिकल करवाया। सियाज कार तवा चौक की तरफ से आ रही थी, जबकि टाटा पंच कार महिला थाना की तरफ से आ रही थी। बताया जा रहा है कि उस समय ट्रैफिक लाइट बंद थी। इसी दौरान चौराहे पर दोनों वाहन आपस में टकरा गए।

टक्कर के कारण दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-10 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X