रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कार्रवाई:नौकरी के नाम पर 55 लाख की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, यूपी-बिहार से राजस्थान तक फैला जाल – History-sheeter Arrested In Sonbhadra For Swindling ₹55 Lakh Under Pretext Of Providing Jobs
सोनभद्र

कार्रवाई:नौकरी के नाम पर 55 लाख की ठगी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, यूपी-बिहार से राजस्थान तक फैला जाल – History-sheeter Arrested In Sonbhadra For Swindling ₹55 Lakh Under Pretext Of Providing Jobs

November 28, 2026


History-sheeter arrested in Sonbhadra for swindling ₹55 lakh under pretext of providing jobs

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

रायपुर पुलिस ने रेलवे-एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले हिस्ट्रीशीटर को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। देवरिया जिले के रहने वाले पीड़ित की शिकायत पर महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी में सफलता पाई गई। ठगी के तार यूपी के साथ बिहार और राजस्थान तक फैले मिले हैं। महज रायपुर थाने में तीन वर्षों के भीतर 10 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी अब तक आठ व्यक्तियों को नौकरी का झांसा देकर 55 लाख की ठगी कर चुका है। इन रुपयों से जमीन-कार की खरीद और नए अस्पताल संचालन की तैयारी की भी बात पता चली है। गैंग के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

एएसपी ऋषभ रूणवाल ने पुलिस लाइन में गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि बृहस्पतिवार को देवरिया जिले के सिरवनियां-कंचनपुर निवासी दयानंद शर्मा ने रायपुर पहुंचकर तहरीर दी कि रायपुर निवासी मनोज कुमार पांडेय और उनके साथियों ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में असिस्टेंट (एजी-थ्री) के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये मांगे। 

अलग-अलग तिथियों में नकद व बैंक खाते के जरिए 8.14 लाख ले भी लिए। इसके बाद प्रवेश पत्र ओर नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। इसे फर्जी होने के संदेह पर जब शेष दो लाख रुपये देने से मना करते हुए दी गई रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। 

मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी थाना क्षेत्र के बुढिवार पुलिया के पास मौजूद है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया की अगुवाई वाली टीम ने सुबह आठ बजे के करीब दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X