रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mainpuri News:रॉयल क्लब को हराकर एमसीए इलेवन ने जीती चैलेंजर्स ट्राॅफी – Mca Xi Wins Challengers Trophy After Defeating Royal Club
मैनपुरी

Mainpuri News:रॉयल क्लब को हराकर एमसीए इलेवन ने जीती चैलेंजर्स ट्राॅफी – Mca Xi Wins Challengers Trophy After Defeating Royal Club

November 28, 2026


MCA XI wins Challengers Trophy after defeating Royal Club

फोटो 30 विजेता ट्रॉफी के साथ खुशी मनाते खिलाड़ी, मौजूद अतिथि और पदाधिकारी। स्रोत आयोजक

मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर ब्राउन चैलेंजर्स ट्रॉफी का मैच खेला गया। इसमें एमसीए इलेविन की टीम ने रॉयल क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। शिक्षक नीरज मैसी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

रॉयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 20 ओवर में 105 रन बनाए। अश्वनी ने 46, आदर्श ने 21 और शिवम ने 14 रन बनाए। एमसीए के शिव पूजन ने पांच और जय कुमार ने तीन विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए इलेविन ने 20.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज मनीष ने नाबाद 41, अनुज ने 14 और जय कुमार ने 10 रनों की पारी खेली। रॉयल के सत्यम ने तीन विकेट लिए।

शिक्षक नीरज मैसी ने विजेता टीम को ब्राउन चैलेंजर्स ट्रॉफी प्रदान की। एमसीए के शिवपूजन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, सुनील शुक्ला, पंकज राठौर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X