रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:सात दिन तक ट्रक के नीचे दबा रहा कंडक्टर का शव, चालक पुलिस को करता रहा गुमराह; ऐसे खुला राज – Conductor S Body Remained Trapped Under Truck For Seven Days Driver Misled Others
झांसी

यूपी:सात दिन तक ट्रक के नीचे दबा रहा कंडक्टर का शव, चालक पुलिस को करता रहा गुमराह; ऐसे खुला राज – Conductor S Body Remained Trapped Under Truck For Seven Days Driver Misled Others

November 28, 2026


Conductor s body remained trapped under truck for seven days driver misled others

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के झांसी जिले के एनएच-44 पर ईमामी के सामने 21 नवंबर 2026 को अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक के नीचे दबे कंडक्टर का शव सात दिन बाद शनिवार, 28 नवंबर को बरामद हुआ। पुलिस जब दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाने पहुंची तो उसके नीचे शव दबा मिला। मृतक की पहचान ट्रक के कंडक्टर नवतेज सिंह के रूप में हुई। शव मिलने के बाद हादसे के घटनाक्रम और ट्रक में सवार लोगों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को ट्रक संख्या NL 01 AJ 7660 ईमामी के सामने एनएच-44 पर अनियंत्रित होकर पलट गया था। ट्रक में चालक एवं मालिक गुरजोत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, कंडक्टर नवतेज सिंह पुत्र अवतार सिंह (तारा सिंह), दोनों निवासी रामगढ़ सरदारां, थाना मलौद, जिला लुधियाना (पंजाब) तथा हेल्पर विजय निवासी जम्मू-कश्मीर सवार थे। 

हादसे के बाद जब पुलिस ने कंडक्टर नवतेज सिंह के बारे में गुरजोत सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया था कि नवतेज को उपचार के लिए भेज दिया गया है। इस जानकारी के बाद पुलिस को उसके ट्रक के नीचे दबे होने की जानकारी नहीं थी। शनिवार, 28 नवंबर को जब पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवा रही थी, तभी उसके नीचे नवतेज का शव दबा मिला। सात दिन तक शव ट्रक के नीचे कैसे दबा रहा और हादसे के बाद चालक ने उसे उपचार के लिए भेजने की जानकारी क्यों दी, यह जांच का अहम विषय है।

थानाध्यक्ष बबीना राहुल सिंह राठौर ने बताया कि ट्रक मालिक एवं चालक गुरजोत सिंह और हेल्पर विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X