34 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹4.99 लाख! ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक
Last Updated:
अक्टूबर 2026 में हैचबैक कारों की बिक्री में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. मारुति वैगनआर एक बार फिर देश की नंबर-1 हैचबैक कार बन गई है, जबकि बलेनो और स्विफ्ट ने भी शानदार प्रदर्शन किया. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि मारुति ऑल्टो की बिक्री में सालाना आधार पर 85 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई है. देखिए टॉप-5 कारों की लिस्ट और जानिए किसकी कितनी यूनिट बिकी हैं.
Maruti WagonR: अक्टूबर 2026 में मारुति वैगनआर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार रही, जिसकी कुल 23,747 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई. पिछले साल अक्टूबर 2025 की 18,970 यूनिट के मुकाबले इसकी बिक्री में 4,777 यूनिट का इजाफा हुआ है. सालाना आधार पर इसने 25.18 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हासिल की है, जबकि हैचबैक सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर 22.34 प्रतिशत रहा.
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4.99 लाख से शुरू होकर ₹7.24 लाख तक जाती है. वैगनआर का बॉक्सी टॉल-बॉय डिजाइन और डुअल-टोन इंटीरियर शानदार हेडरूम व लेगरूम देता है. इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, डुअल एयरबैग, ABS/EBD, हिल-होल्ड कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं. 1.0L व 1.2L पेट्रोल और CNG इंजन के साथ ये 25.19 kmpl तक और CNG में 34.05 km/kg का माइलेज देती है.
Maruti Baleno: प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की दिग्गज कार मारुति बलेनो इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर रही. अक्टूबर 2026 में इसकी कुल 20,919 यूनिट बिकी हैं, जो पिछले साल इसी महीने की 16,873 यूनिट से 4,046 यूनिट ज्यादा हैं. सालाना आधार पर बलेनो की बिक्री में 23.98 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है और सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 19.68 प्रतिशत दर्ज की गई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Maruti Swift: तीसरे नंबर पर मारुति स्विफ्ट ने अपनी जगह बनाई, जिसकी अक्टूबर 2026 में कुल 18,866 यूनिट की बिक्री हुई. बीते साल अक्टूबर 2025 में इसकी 15,542 यूनिट बिकी थीं, यानी इस बार 3,324 यूनिट ज्यादा बिके हैं. इस पॉपुलर हैचबैक ने सालाना आधार पर 21.39 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है और कुल हैचबैक सेल में इसका मार्केट शेयर 17.75 प्रतिशत रहा.
Maruti Alto: एंट्री-लेवल सेगमेंट की मारुति ऑल्टो ने बिक्री के मामले में जबरदस्त छलांग लगाते हुए चौथा स्थान हासिल किया. अक्टूबर 2026 में इसकी 11,523 यूनिट बिकी हैं, जबकि अक्टूबर 2025 में ये आंकड़ा महज 6,210 यूनिट था. इस तरह ऑल्टो की बिक्री में 5,313 यूनिट की बढ़ोतरी हुई और इसने 85.56 प्रतिशत की बंपर सालाना ग्रोथ के साथ 10.84 प्रतिशत मार्केट शेयर पाया.
Tata Tiago/EV: टॉप-5 हैचबैक की लिस्ट में टाटा टियागो (पेट्रोल, सीएनजी और ईवी) पांचवें स्थान पर रही, जिसकी अक्टूबर 2026 में 8,043 यूनिट की बिक्री हुई. पिछले साल अक्टूबर 2025 में बिकी 8,850 यूनिट के मुकाबले इसकी बिक्री में 807 यूनिट की कमी आई है. सालाना आधार पर टियागो की बिक्री में 9.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसका मार्केट शेयर 7.57 प्रतिशत रहा.
ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 हैचबैक के अलावा पिछले महीने Hyundai i20 की 5528 यूनिट, Hyundai i20 Nios की 5458 यूनिट, Maruti Celerio की 4607 यूनिट, Tata Altroz की 3257 यूनिट, MG Comet की 1202 यूनिट, Citroën C3 की 844 यूनिट, Toyota Glanza की 842 यूनिट, Renault Kwid की 808 यूनिट, Maruti S-Presso की 566 यूनिट और Citroën eC3 की 68 यूनिट बिकी हैं.
