रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हेल्थ की बात:बच्चों की एकाग्रता बढ़ानी है तो करें ये उपाय, शरीर और दिमाग दोनों रहेगा हेल्दी – Benefits Of Yoga For Children Physical And Mental Health
फिटनेस

हेल्थ की बात:बच्चों की एकाग्रता बढ़ानी है तो करें ये उपाय, शरीर और दिमाग दोनों रहेगा हेल्दी – Benefits Of Yoga For Children Physical And Mental Health

November 28, 2026


बच्चों की अच्छी सेहत उनके बेहतर भविष्य की नींव मानी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी माता-पिता को बच्चों के पौष्टिक भोजन के साथ शारीरिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिस तरह से बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ता जा रहा, खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के लिए समय कम हो रहा है इससे शारीरिक निष्क्रियता का खतरा बढ़ता है। आगे चलकर यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

बच्चों को स्वस्थ रखने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के लिए माता-पिता को बच्चों की दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल करना चाहिए। योग शरीर को सक्रिय रखने के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इससे बच्चों में संतुलन, लचीलापन और एकाग्रता बेहतर हो सकती है। नियमित योग बच्चों को तनाव से निपटने और भावनाओं को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है।

क्या आपका बच्चा नियमित रूप से योग का अभ्यास करता है?

Benefits of Yoga for children Physical and Mental Health

योग-व्यायाम की आदत
– फोटो : Freepik.com

बच्चों के लिए क्यों जरूरी है योग?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि योग की आदत बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है। इससे शरीर का संतुलन, ताकत और लचीलापन बढ़ता है।

  • योग बच्चों को तनाव और चिंता से राहत पाने में भी मदद कर सकता है। इसके नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास और सामाजिक व्यवहार में भी सुधार हो सकता है।
  • मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी योग-प्राणायाम के लाभ देखे गए हैं।
Benefits of Yoga for children Physical and Mental Health

बच्चों के लिए योग-व्यायाम
– फोटो : Freepik.com

प्राणायाम से मिलते हैं फायदे

बच्चों को योग के साथ सांस से जुड़े अभ्यास भी सिखाए जाने चाहिए। प्राणायाम से सांस लेने की प्रक्रिया पर नियंत्रण और मानसिक शांति पाने में मदद मिलती है।

  • कपालभाति के अभ्यास में सांस छोड़ने की प्रक्रिया पर जोर दिया जाता है। यह पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है। 
  • अनुलोम-विलोम में एक नाक से सांस लेकर दूसरी नाक से छोड़ने का अभ्यास किया जाता है। यह बच्चों को शांत रहने और सांस पर ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकता है।
  • सुखासन बच्चों के लिए सरल योगाभ्यास है। इसमें पैरों को क्रॉस करके और रीढ़ को सीधा रखकर बैठा जाता है। यह बैठने की मुद्रा में सुधार करने और पीठ की मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकती है। 
  • नियमित अभ्यास से शरीर का लचीलापन और एकाग्रता बेहतर हो सकती है।
Benefits of Yoga for children Physical and Mental Health

बच्चों के लिए योग की आदत
– फोटो : Adobe Stock

योग की आदत करती है बड़े कमाल

योग की आदत बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य में बहुत मददगार हो सकती है।

  • योगाभ्यास बच्चों के शरीर का संतुलन बेहतर करने में मदद करते हैं। इससे उनकी बॉडी को कंट्रोल करने की क्षमता और समन्वय बेहतर होता है।
  • योग में शरीर के अलग-अलग हिस्से एक्टिव होते हैं। इससे मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने और शरीर को लचीला बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • योग और सांस से जुड़े अभ्यास बच्चों में पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने की समस्या को कम करते हैं।
  • लंबे समय तक मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर इस्तेमाल करने से बच्चे एक ही मुद्रा में बैठे रहते हैं। योग और स्ट्रेचिंग से गर्दन, कंधे और पीठ की मांसपेशियों की जकड़न कम करने में मदद मिल सकती है।
  • हल्के योगाभ्यास और रिलैक्सेशन तकनीक बच्चों को शांत करने में मदद कर सकती हैं। इससे सोने की दिनचर्या बेहतर हो सकती है और नींद आने में आसानी होती है।

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X