मस्ताड़ी गांव के पूर्व प्रधान सत्यानारायण सेमवाल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़ गए। उनकी प्रमुख मांग गांव का विस्थापन और लगातार हो रहे भू-धंसाव की समस्या का समाधान करना है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम शालिनी नेगी मौके पर पहुंचीं। पुलिस और प्रशासन की टीम उनसे बातचीत कर नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढे़ं…अच्छी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर किया जारी, कई परीक्षाओं का रास्ता साफ
सत्यानारायण सेमवाल का कहना है कि मस्ताड़ी गांव में लगातार भू-धंसाव हो रहा है। ऐसे में गांव के विस्थापन की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बाड़ागड्डी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मस्ताड़ी में प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।