रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अल्मोड़ा:डंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत; रातभर रेस्क्यू के बाद सुबह बरामद हुआ शव – Driver Death After Dumper Falls Into 200-meter Deep Ditch In Almora
अल्मोड़ा

अल्मोड़ा:डंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत; रातभर रेस्क्यू के बाद सुबह बरामद हुआ शव – Driver Death After Dumper Falls Into 200-meter Deep Ditch In Almora

November 28, 2026


driver death after Dumper falls into 200-meter deep ditch in almora

अल्मोड़ा सड़क हादसा

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक के चरीधार के पास ग्राम गोदी में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामनगर से हार्डवेयर का सामान लेकर चमोली जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब 150 से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। रातभर चले सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के बाद शनिवार सुबह चालक का शव बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे डंपर संख्या यूके 11 सीए 2788 रामनगर से हार्डवेयर का सामान लेकर चमोली जा रहा था। इसी दौरान भतरौजखान थाना क्षेत्र के ग्राम गोदी में चरीधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रातभर खोजबीन के बावजूद चालक का पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद डंपर के नीचे दबे चालक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान हीरा सिंह (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी नंदप्रयाग घाट, जिला चमोली के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X