रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देवरिया

Deoria News:डीएम ने कई अधिकारियों का वेतन रोका, नोटिस भी जारी – Dm Withholds Salaries Of Several Officials, Also Issues Notices

November 28, 2026


देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यों की धीमी प्रगति सामने आने पर उन्होंने बीडीओ, बीईओ और अधिशासी अधिकारी समेत कई अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं, कुछ अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और एक अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान रुद्रपुर के बीडीओ और बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। देवरिया नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, गौरीबाजार और देवरिया के बीडीओ का भी वेतन रोकने को कहा गया। देसही देवरिया के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया गया। बैतालपुर के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया। रामपुर कारखाना के नायब तहसीलदार, सलेमपुर के एडीओ पंचायत और बीडीओ तथा बरहज के नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब किया गया। बरहज के बीडीओ का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X