रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:झपकी आने से घरों में घुसा मौरंग लदा ट्रक – Truck Loaded With Sand Crashes Into Houses After Driver Dozes Off

November 28, 2026


शिवरामपुर (चित्रकूट)। शुक्रवार सुबह शिवरामपुर के खोही रोड पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। चालक को झपकी आने से मौरंग लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तीन घरों में घुस गया। हादसे में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि घरों की दीवारें दरक गईं। बाउंड्री और छज्जा टूट गया, साथ ही दुकान का सामान भी चकनाचूर हो गया।

शिवरामपुर निवासी ओम कुशवाहा की कॉस्मेटिक की दुकान में ट्रक सबसे पहले घुसा, जिससे काफी सामान टूटकर खराब हो गया। इसके बाद ट्रक ने राजू रैकवार के घर को टक्कर मारी। फिर रज्जू पटेल की बाउंड्री और छज्जा तोड़ दिया। लगातार तीन टक्करों से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर भाग आए। पीड़ितों ने इस हादसे के लिए मुआवजे की मांग की है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने अनियंत्रित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। सदर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X