रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1.08 करोड़ की ठगी में फर्म मालिक गिरफ्तार – Firm Owner Arrested For Rs 1.08 Crore Fraud In The Name Of Stock Market Investment

November 28, 2026


आरोपी की फर्म के खाते में खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 84 शिकायतें दर्ज हैं

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने फर्म मालिक अश्वनी निवासी कालका, पंचकूला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की फर्म के खाते में ठगी के दो लाख रुपये आए थे। इस खाते के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 84 शिकायतें दर्ज हैं। मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सेक्टर-21 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया था। संदेश भेजने वाले ने खुद को एसबीआई सिक्योरिटीज का कर्मचारी बताया। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजकर कथित तौर पर एडवांस ब्रोकर अकाउंट खुलवाया गया और जे5-एसबीआई सिक्योरिटीज ग्रुप में जोड़ दिया गया। शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर आरोपियों ने उनसे सितंबर 2025 से नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में 1,08,10,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

बाद में न तो निवेश की रकम वापस मिली और न ही मुनाफा दिया गया। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि अश्वनी ट्राईडेंट इंटरनेशनल नाम की फर्म का मालिक है। उसने शाहवेज के नाम पर फर्म का बैंक खाता खुलवाया था। शाहवेज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अश्वनी बीकॉम पास है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X