रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
27 बांग्लादेशी नागरिक वापस भेजे:गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे थे, पुलिस ने ट्रेन से किया गया रवाना – 27 Illegal Bangladeshi Nationals Deported From Gurugram
गुरुग्राम

27 बांग्लादेशी नागरिक वापस भेजे:गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे थे, पुलिस ने ट्रेन से किया गया रवाना – 27 Illegal Bangladeshi Nationals Deported From Gurugram

November 28, 2026


27 illegal Bangladeshi nationals deported from Gurugram

बांग्लादेशी नागरिक

विस्तार

गुरुग्राम पुलिस द्वारा सभी 27 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस सुरक्षा में ट्रेन के माध्यम से भेजा गया। अतिरिक्त जनरल कोच की व्यवस्था कर ट्रेन से रवाना किया गया।

पुलिस के मुताबिक,  गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे कुल 27 बांग्लादेशी नागरिकों को नियमानुसार वापस भेजने की प्रक्रिया के तहत दिनांक 27 नवंबर को पुलिस सुरक्षा में ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया।

गुरुग्राम पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) तथा पीओ स्टाफ की अलग-अलग कार्रवाई के दौरान इन 27 बंग्लादेशी व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था। प्रारंभिक जांच में इनके पास भारत में रहने से संबंधित वैध वीजा, पासपोर्ट अथवा अन्य आवश्यक अनुमति नहीं पाई गई थी। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को नियमानुसार डिटेंशन सेंटर, मानेसर भेजा गया था, जहां उनके संबंध में आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया अमल में लाई गई।

बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा एवं निगरानी में ट्रेन से रवाना किया गया। यात्रा के दौरान सभी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल कोच भी अटैच करवाया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X