रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
विशाल सिंह:’हम नहीं सुधरेंगे’, अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने को लेकर मचे बवाल पर अभिनेता का फूटा गुस्सा – Vishal Aditya Singh Slams Bihar People Over Food Chaos At Anant Singh Daughter Wedding
मनोरंजन

विशाल सिंह:’हम नहीं सुधरेंगे’, अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने को लेकर मचे बवाल पर अभिनेता का फूटा गुस्सा – Vishal Aditya Singh Slams Bihar People Over Food Chaos At Anant Singh Daughter Wedding

November 28, 2026


Vishal Aditya Singh Slams Bihar People Over Food Chaos At Anant Singh Daughter Wedding

विशाल आदित्य सिंह

विस्तार

बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी का समारोह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शादी में लाखों लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया गया था, लेकिन समारोह से सामने आए कुछ वीडियो ने जश्न के माहौल को विवाद में बदल दिया।

वायरल वीडियो में खाने के काउंटर पर लोगों की भीड़, धक्का-मुक्की और खाने के लिए मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है। अब इस पूरे मामले पर टीवी अभिनेता और ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट विशाल ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लोगों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की हरकतों से बिहार की बदनामी होती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X