रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:40 गांवों की सुरक्षा के लिए बनेगी नई कोतवाली – A New Police Station Will Be Built To Ensure The Security Of 40 Villages

November 28, 2026


गाजीपुर। शहर कोतवाली के बड़े क्षेत्रफल और करीब 80 गांवों की कानून-व्यवस्था संभालने की चुनौती से निपटने के लिए जिले में एक और कोतवाली स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है।

महराजगंज और नंदगंज के बीच वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के किनारे देहात कोतवाली स्थापित की जाएगी। यह जिले का 27वां थाना और आठवीं कोतवाली होगी। इसके बनने से करीब 40 गांवों की आबादी को बेहतर पुलिसिंग की व्यवस्था मिलेगी।

बिहार सीमा से सटे गाजीपुर में शहर कोतवाली का क्षेत्र काफी विस्तृत है। इसके अंतर्गत करीब 80 गांव आते हैं। बड़े क्षेत्रफल के कारण पुलिस को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार भागदौड़ करनी पड़ती है। क्षेत्र में आपराधिक घटना होने पर पुलिस को मौके तक पहुंचने में भी अधिक समय लगता है।

एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि देहात कोतवाली स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शहर कोतवाली के 80 गांवों में से 40 गांव देहात कोतवाली के अधिकार अंतर्गत शामिल किए जाएंगे। महराजगंज से नंदगंज के बीच हाईवे किनारे जमीन चिह्नित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली का दायरा काफी बड़ा होने के साथ ही बिहार सीमा से सटे पूर्वी इलाके की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नई कोतवाली की जरूरत है। इसके स्थापित होने से आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण करने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में काफी मदद मिलेगी।

——————————–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X