रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:बीएलओ की ड्यूटी नहीं संभालने पर दो सहायक अध्यापक निलंबित – Two Assistant Teachers Suspended For Failing To Perform Blo Duties

November 28, 2026


गाजीपुर। निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारी में लापरवाही पर निर्वाचन क्षेत्र 379-जमानिया एवं 378 मुहम्मदाबाद में बीएलओ नियुक्त दो सहायक अध्यापकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।

बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जमानिया की ओर से 25 नवंबर को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार सूर्यभान भारती की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय उसिया के बूथ संख्या 327 पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में की गई थी। लेकिन उन्होंने 19 नवंबर तक ड्यूटी ग्रहण नहीं की।

इस पर उपजिलाधिकारी ने 19 नवंबर को पत्र जारी कर उन्हें उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था। वह कोई ठोस और स्पष्ट कारण प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने मामले की विभागीय जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी जमानिया को पदेन जांच अधिकारी नियुक्त किया है। बीएसए ने बताया कि इसी प्रकार शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद की एक सहायक अध्यापक किरन को भी निलंबित किया गया है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X