रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
काश! दुनिया का हर शराबी ऐसा ही हो, चुपके से आए और कर जाए आपका सबसे बोझिल काम, वायरल हुआ हैरान करने वाला VIDEO
वायरल

काश! दुनिया का हर शराबी ऐसा ही हो, चुपके से आए और कर जाए आपका सबसे बोझिल काम, वायरल हुआ हैरान करने वाला VIDEO

November 28, 2026


Last Updated:

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप खुद कहने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि काश दुनिया का हर शराबी ऐसा ही हो. दरअसल यह वीडियो थाईलैंड के ‘सोई वांग वाएफ 2’ इलाके का है. जहां शराब के नशे में एक शख्‍स लोगों को हैरान-परेशान करने वाली हरकत करते देखा गया है.

काश! हर शराबी ऐसा ही हो, आए और कर जाए आपका सबसे बोझिल काम, वायरल हुआ VIDEOZoom

इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि मुझे भी ऐसा ही शख्‍स चाहिए. (Image: Video Grab)

Viral Video: नशे में धुत हर शराबी की हरकतें बुरी नहीं होती हैं! कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो नशे में कुछ ऐसा काम कर जाते हैं, जिसे देखने के बाद भले ही आप कुछ पलों के लिए अचंभे में आ जाएं, लेकिन आखिर में आपके दिल से शुक्रिया ही निकलेगा. साथ ही, जब आपको यह पता चलेगा कि यह काम उस शख्‍स ने नशे की हालत में किया है, तो आप यह भी कहने से नहीं चूकेंगे, काश! दुनिया का हर शराबी ऐसा ही हो. फिलहाल, आपको यह बात भले ही अटपटी लग रही हो, लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रहे थाईलैंड के इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे.

दरअसल, यह वीडियो बैंकॉक के फासी चारोएन जिले के ‘सोई वांग वाएफ 2’ इलाका का है. 25 नवंबर को इसी इलाके में रहने वाला एक परिवार ने अपने कपड़े घर के बार सूखने के लिए डाले थे. जब इस परिवार की एक सदस्‍य कपड़े उठाने के लिए गई तो उसने देखा कि उनके सारे कपड़े तह लगाकर उसी जगह पर रखे हुए है. यह नजारा उनके लिए हैरान और परेशान करने वाला था. हैरानी इस बात की थी कि ऐसा किसी ने क्‍यों किया. वहीं परेशानी ऐसा करने वाले शख्‍स के इरादों को लेकर थी. सच जानने के लिए इस परिवार ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को फुटेज को खंगालना शुरू किया.

सीसीटीवी फुटेज देखकर परिवार रह गया पूरी तरह से हैरान
सीसीटीवी फुटेज में इस परिवार ने देखा कि एक शख्‍स उनके कपड़ों के पास आकर रुका. सफेद टी-शर्ट और जींस पहने इस शख्‍स ने अपनी पीठ पर एक बैगपैक भी लटका रखा था. देखने में यह शख्‍स विदेश नागरिक लग रहा था. यह शख्‍स कपड़ों के पास पहुंचा. उसने हैंगर में सूख रहे कपड़ों को निकालना शुरू किया. फिर उनको सीधा किया और फिर तह लगाकर वहां रखी एक टेबल में रखता चला गया. उसने इस तरह एक-एक कर सभी कपड़ों को तह कर रखा. इसके बाद, वह बिना कोई भाव दर्शाए आगे बढ़ गया.

(वीडियो सोर्स: Social Media/ X / @Mr_Whathapened)

वीडियो देखने के बाद लोग दे रहे हैं मजेदार प्रतिक्रियाएं
बैंकॉक पोस्ट ने इस वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया में पोस्‍ट किया, तो यूजर्स की मजेदार कमेंट्स आना शुरू हो गए. एक शख्‍स ने कहा कि अपने घर के कपड़े तह करने के लिए उन्‍हें भी ऐसे ही किसी इंसान की जरूरत है. एक अन्‍य यूजर ले लिखा कि मेरी ख्‍वाहिश है कि ऐसे लोग मेरे घर के पास भी टहलने आएं. एक यूजर ने लिखा कि नशे में होने के बावजूद यह शख्‍स काफी मददगार है. आखिर में आपको बता दें कि अपनी खबर में बैकॉक पोस्‍ट में यह किया गया है कि इस शख्‍स ने यह काम नशे की हालत में किया है.

authorimg
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X