रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:भवन कर अभिलेखों में नाम परिवर्तन के लिए मिले 48 आवेदन – 48 Applications Received For Name Change In Property Tax Records

November 28, 2026


नगर निगम रुड़की में भवन कर अभिलेखों में नाम परिवर्तन के लिए 48 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर निगम ने इन आवेदनों को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी कर आपत्तियां मांगी हैं। किसी भी व्यक्ति को नामांतरण पर आपत्ति है तो वह प्रकाशन की तिथि से 30 दिन के भीतर साक्ष्यों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

नगर आयुक्त कार्यालय की ओर से 28 नवंबर को जारी सूचना के अनुसार, नगर निगम अधिनियम के तहत नाम परिवर्तन की प्रक्रिया की जा रही है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके बाद उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नामांतरण पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नगर निगम ने सभी 48 आवेदनों से संबंधित जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.nnroorkee.uk.gov.in और कर अनुभाग कार्यालय में उपलब्ध कराई है। इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में सूची का अवलोकन कर सकते हैं। सूचना कर अधीक्षक और सहायक नगर आयुक्त की ओर से जारी की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X