भगवान शिव ही आदि और अनंत :पं. रामदयालु त्रिपाठी – Lord Shiva Is The Beginning And The End: Pt. Ramdayalu Tripathi
श्रीभूमा अध्यात्म पीठ आश्रम में भूमा पीठाधीश्वर अच्युतानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा व्यास पं. रामदयालु त्रिपाठी ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। कहा कि भगवान शिव ही आदि और अनंत हैं और उन्हीं की शक्ति से संपूर्ण ब्रह्मांड संचालित होता है। काशी की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि काशी भगवान शिव के त्रिशूल पर विराजमान है। प्रलय काल में भी काशी का नाश नहीं होता। यहां प्राण त्यागने वाले जीव को स्वयं भगवान शिव तारक मंत्र देकर मोक्ष प्रदान करते हैं। अंत में मुख्य यजमान पानीपत के गुरु स्नेही व सुमित्रा देवी ने व्यासपीठ की आरती उतारी। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके स्वामी सर्व सर्वेश्वरानंद तीर्थ, संयोजक सतीश चंद्र मिश्र, सुनील कांडपाल, दीपक तिवारी, मदन शर्मा आदि रहे।
