24.77 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹7 लाख से कम! मार्केट में जल्द आ रही ये धमाकेदार SUV; टेस्टिंग में दिखी
Maruti Suzuki की पॉपुलर क्रॉसओवर Fronx का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द लॉन्च होने वाला है. 2023 Auto Expo में डेब्यू के करीब चार साल बाद कंपनी 2027 मॉडल लाने की तैयारी में है. हाल ही में हैवी कैमफ्लाज वाले टेस्ट म्यूल्स सड़कों पर कई बार स्पॉट हुए हैं, जिससे साफ है कि लॉन्च नजदीक है. बलेनो के सितंबर अपडेट के बाद अब फ्रॉन्क्स की बारी है. नया मॉडल डिजाइन में हल्के बदलाव, इंटीरियर अपग्रेड और संभावित नए इंजन विकल्पों के साथ आएगा.
मौजूदा फ्रॉन्क्स की कीमत 6.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. कंपनी इसे फरवरी 2027 के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अनवील कर सकती है, हालांकि ऑफिशियल टाइमलाइन अभी कन्फर्म नहीं हुई है. टेस्टिंग फुटेज से मिल रही जानकारी के आधार पर फेसलिफ्ट में काफी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए इसकी संभावित डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस तक की डिटेल्स जानते हैं.
संभावित डिजाइन
टेस्टिंग के दौरान दिखे म्यूल्स से पता चलता है कि एक्सटीरियर सिल्हूट लगभग वैसा ही रहेगा. स्लोपिंग रूफलाइन, रियर क्वार्टर ग्लास और अलॉय व्हील डिजाइन बरकरार हैं. आगे थ्री-एलिमेंट एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स मेन हेडलैम्प के ऊपर दिख रही हैं. ग्रिल और बंपर कैमफ्लाज में छिपे हैं, लेकिन बलेनो फेसलिफ्ट की तरह इनमें हल्के स्टाइलिंग बदलाव की उम्मीद है.
केबिन और कम्फर्ट
इंटीरियर में साफ बदलाव नजर आए हैं. सेंटर कंसोल के आसपास हैंडब्रेक लीवर की जगह इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड फंक्शन दिख रहा है. आर्मरेस्ट के पास दिख रहे दो स्विच वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का संकेत देते हैं. सीट्स का लेदरेट अपहोल्स्ट्री ब्लैक और बरगंडी कॉम्बिनेशन में रिवाइज्ड लग रहा है. डैशबोर्ड लेआउट ज्यादा नहीं बदला है.
सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट डायल्स, सेंट्रल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मौजूद हैं. बलेनो की तरह क्लैरियन ऑडियो सिस्टम और कूल्ड वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर जुड़ सकते हैं. 9 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और हेड-अप डिस्प्ले बरकरार रहने की संभावना है.
सेफ्टी डिटेल्स
सेफ्टी फीचर्स में अपग्रेड की उम्मीद है. पिछले स्पाई शॉट्स में रियर डिस्क ब्रेक और फ्रंट बंपर पर सेंसर दिखे थे. ग्रिल के पीछे संभावित रडार मॉड्यूल लेवल 2 ADAS की ओर इशारा करता है. बलेनो की तरह एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और हाई बीम असिस्ट मिल सकते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
मौजूदा 1.2 लीटर फोर-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड K12N इंजन की जगह बलेनो वाला 1.2 लीटर थ्री-सिलेंडर Z12E इंजन आ सकता है, जो 80.8 बीएचपी और 112.4 एनएम टॉर्क देता है. मैन्युअल में 23.80 किमी/लीटर और AMT में 24.77 किमी/लीटर माइलेज का दावा है. साथ ही 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड बूस्टरजेट इंजन (109 बीएचपी, 170 एनएम) भी उपलब्ध रहेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आएगा.
कुल मिलाकर, ये फेसलिफ्ट अवतार फ्रॉन्क्स को सेगमेंट में और कंपटीटिव बनाने वाला है. डिजाइन में हल्के अपडेट, फीचर्स में इजाफा और संभावित नए पावरट्रेन विकल्प इसे आकर्षक बना सकते हैं. ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.
