रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

Bijnor News:शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख मांगे – Established A Sexual Relationship Under The Pretext Of Marriage, Then Created An Obscene Video And Demanded 10 Lakh Rupees

November 29, 2026


बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अफजलगढ़ क्षेत्र के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है।

महिला की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति के अन्य महिला से संबंध के कारण वर्ष 2023 में उसका तलाक हो गया था। इसके बाद वह मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई। युवक ने उसे शादी का भरोसा दिया और 25 अक्तूबर 2026 को हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बल्दिया ले गया। वहां आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना अश्लील वीडियो बना ली।

आरोपी अब शादी करने से साफ मुकर गया है। वह महिला की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। वीडियो डिलीट करने के एवज में आरोपी ने महिला से 10 लाख रुपये की मांग की है। इस घटना से पीड़ित महिला काफी डरी हुई है। महिला ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X