रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल – Crime News

November 29, 2026


बालैनी। मुकारी पुल के पास खेत से निकलकर आई नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार सुमित और रोबिन निवासी खिंदौड़ा जिला गाजियाबाद घायल हो गए। परिजन दोनों घायलों को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में ले गए।

खिंदौड़ा गांव निवासी सुमित और रोबिन शनिवार की सुबह किसी काम से बाइक से बालैनी आ रहे थे। जैसे ही हिंडन नदी पर मुकारी पुल से आगे पहुंचे तो खेत से निकलकर नीलगाय सड़क पर आ गई। तभी नीलगाय की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार का कहना है कि सुबह और शाम के समय नीलगाय इधर उधर दौड़ती है। ऐसे में खेतों के रास्तों पर धीमी गति से वाहन चलाने चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X