रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:वाहन की टक्कर से युवक की मौत – Youth Dies In Vehicle Collision

November 29, 2026


Youth dies in vehicle collision

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर डूंडसा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा श्रीराम रेस्टोरेंट एंड रूम्स के पास रात करीब 11 बजे हुआ। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, गदपुरी निवासी टिंकू ने पुलिस को बताया कि वह स्काउट गाइड केंद्र के सामने सर्विस रोड पर टहल रहा था। इसी दौरान हादसे की आवाज सुनाई दी। उसने एक वैगनआर कार चालक की सहायता से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गदपुरी टोल प्लाजा से एंबुलेंस बुलाकर घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक ने काला लोअर, जिस पर सफेद रंग की दो पट्टियां थीं, और लाइनदार सफेद कमीज पहनी हुई थी। उसका रंग गेहुआं, चेहरा लंबा और शरीर पतला है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X