रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:वेतन वृद्धि, कैशलेस इलाज और बीमा की उठाई मांग – Demands Raised For Salary Hikes, Cashless Medical Treatment, And Insurance
बलिया

Ballia News:वेतन वृद्धि, कैशलेस इलाज और बीमा की उठाई मांग – Demands Raised For Salary Hikes, Cashless Medical Treatment, And Insurance

November 29, 2026


Demands raised for salary hikes, cashless medical treatment, and insurance.

वि​भिन्न मांगों को लेकर डीपीआरओ को पत्रक सौंपते स्वच्छ भारत मिशन के आउट सो​र्सिंग कर्मी। जागरुक

बलिया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पंचायती राज विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का पिछले 10 वर्षों से मानदेय नहीं बढ़ाए जाने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को जिले के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों ने कंसल्टेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के बैनर तले आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से पंचायती राज विभाग के निदेशक और मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन निदेशालय की कथित हठधर्मिता से न्याय और सम्मान नहीं मिल पा रहा है। संगठन अपने अधिकारों की लड़ाई सांविधानिक तरीके से लड़ने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने मानदेय निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार तय करने तथा प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि करने की मांग की है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा लागू करने की मांग उठाई गई है। कर्मचारियों का कहना है कि मिशन के अब तक 33 कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके परिवारों को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। संगठन ने इन दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को भी देय लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रदर्शन में जिला कंसल्टेंट शैलेश कुमार ओझा, विशाल सिंह, गोपाल राय, लेखाकार, सभी खंड प्रेरक और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए।

महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश और एचआर पॉलिसी की मांग

ज्ञापन में महिला कर्मचारियों को अन्य विभागों की तर्ज पर मानदेय सहित मातृत्व अवकाश देने, कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए एचआर पॉलिसी बनाने तथा राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर पारस्परिक स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करने की मांग भी शामिल है। इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय से काटे गए जीएसटी और सेवा कर की धनराशि वापस करने की मांग की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X