झुंझुनूं:बिजली लाइन बदलने के लिए 15 हजार की रिश्वत, महिला कनिष्ठ अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार – Chidawa Female Junior Engineer Bribe Acb Agriculture Connection Power Line

प्रतीकात्मक तस्वीर
October 30, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को चिड़ावा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में कार्रवाई करते हुए महिला कनिष्ठ अभियंता दीपिका को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। ब्यूरो ने यह कार्रवाई कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन बदलवाने की एवज में मांगी गई घूस की राशि लेते समय की। टीम ने रिश्वत के 15 हजार रुपये आरोपी अभियंता के कार्यालय में रखी मेज की दराज से बरामद किए।
कृषि कनेक्शन के नाम पर मांगी घूस
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र पूनिया ने बताया कि एक परिवादी ने इस संबंध में ब्यूरो के झुंझुनूं कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके परिचित के कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन बदलवाने के बदले कनिष्ठ अभियंता दीपिका रिश्वत की मांग कर रही हैं। ब्यूरो की टीम ने शिकायत मिलने के बाद मामले का गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान महिला अधिकारी द्वारा पहले 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने की बात की पुष्टि हुई। इसके बाद परिवादी द्वारा किए गए अनुरोध के आधार पर रिश्वत की राशि 15 हजार रुपये तय की गई थी।
मेज की दराज से बरामद हुई राशि
शिकायत का सत्यापन पूरा होने पर ब्यूरो के उपनिरीक्षक सुरेश चंद और उनकी टीम ने सोमवार को चिड़ावा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही परिवादी ने तय की गई 15 हजार रुपये की राशि कनिष्ठ अभियंता दीपिका को सौंपी, टीम ने तुरंत दबिश देकर उन्हें धर दबोचा। तलाशी के दौरान रिश्वत के 15 हजार रुपये अभियंता की मेज की दराज से बरामद हुए। ब्यूरो की टीम आरोपी महिला अधिकारी को पूछताछ के लिए चिड़ावा थाने लेकर आई है, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। इसके साथ ही टीम इस मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।
November 11, 2026
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक बेटे ने अपनी शादी के खास मौके पर पिता का बरसों पुराना सपना पूरा कर दिया। पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के ढंढ़ारिया गांव में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त राजेश पूनिया के बेटे अभिनव पूनिया अपनी दुल्हन निकिता कुलहरी को हेलीकॉप्टर से घर लेकर पहुंचे। बिन्जासर गांव की रहने वाली […]
November 8, 2026
झुंझुनूं शहर में आधी रात हथियारों के बल पर एक परिवार को बंधक बनाकर अंजाम दी गई सनसनीखेज करोड़ों रुपये की डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल वारदात में शामिल उत्तर प्रदेश के अंतर्राज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में […]
November 8, 2026
ATM में कैश डालने वाले दो कर्मचारी पैसा लेकर फरार विस्तार जिले के पिलानी क्षेत्र में एटीएम मशीनों में नकदी भरने वाली कंपनी CMS से जुड़ा एक बड़ा गबन सामने आया है। कंपनी के दो कर्मचारी एटीएम में कैश जमा करने के दौरान नकदी सहित फरार हो गए। कुछ दिनों बाद उनकी कैश वैन लावारिस […]
