यूपी बोर्ड परीक्षा:आगरा में 156 केंद्रों की फाइनल सूची जारी, 10 हटे और पांच नए जुड़े; देखें पूरी लिस्ट – Up Board Exam 2027: Agra Final Centre List Released

यूपी बोर्ड
November 29, 2026

यूपी बोर्ड
यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में अब 156 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। केंद्र निर्धारण की पहली और दूसरी सूची पर मिली आपत्तियों की जांच के बाद बोर्ड ने अंतिम सूची जारी कर दी। पहली प्रस्तावित सूची में 161 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस पर 375 आपत्तियां मिली थीं। संशोधन के बाद 10 विद्यालयों को केंद्र सूची से हटाया गया, जबकि पांच नए केंद्र शामिल किए गए हैं।
25 सितंबर को जारी पहली सूची में 12 राजकीय, 72 सहायता प्राप्त और 77 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। प्राप्त 375 आपत्तियों में सबसे अधिक 322 आपत्तियां परीक्षा केंद्र की दूरी को लेकर थीं। ग्रामीण और तहसील क्षेत्रों के कई विद्यार्थियों को 15 से 20 किलोमीटर दूर केंद्र आवंटित किए जाने की शिकायत की गई थी।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद तीन सहायता प्राप्त, एक राजकीय और छह वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र सूची से हटा दिया गया। वहीं नगर निगम कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय ताजगंज, आशाराम रतनलाल इंटर कॉलेज जरार बाह, अनवरी नीलोफर राजकीय इंटर कॉलेज आगरा, राजकीय हाईस्कूल बस्तई अछनेरा और राजकीय हाईस्कूल चौमाशाहपुर फतेहपुर सीकरी को नए परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया गया है।
दूसरे चरण में भी आईं 102 आपत्तियां
संशोधित सूची जारी होने के बाद 21 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। इस दौरान 102 आपत्तियां मिलीं। इनमें अधिकांश शिकायतें केंद्र न बनाए गए विद्यालयों और विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत दूर केंद्र आवंटित किए जाने से जुड़ी थीं। जिलास्तरीय केंद्र निर्धारण समिति ने साक्ष्यों के आधार पर आपत्तियों का निस्तारण किया। डीआईओएस रवींद्र पाल सिंह तोमर ने बताया कि दोनों चरणों में मिली आपत्तियों की जांच साक्ष्यों के आधार पर की गई। बोर्ड ने अंतिम केंद्र सूची जारी कर दी है। सूची यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी 2027 से शुरू होंगी।
November 29, 2026
सांकेतिक – फोटो : सांकेतिक संवाद न्यूज एजेंसी फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में कैंटर चोरी व बरामदगी से जुड़े मामले में न्यायालय ने आरोपी नीरज तिवारी निवासी न्यू रेवाड़ी मोहल्ला, कोतवाली नगर, हाल निवासी मानपुर बाईपास रोड, कोतवाली देहात, एटा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। सत्र कोर्ट ने सशर्त जमानत का आदेश दिया […]
November 29, 2026
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी, काउंसलिंग में रिक्त पदों की सूची सार्वजनिक न करने और वरिष्ठता सूची की विसंगतियों को लेकर शिक्षक संगठनों ने बीएसए कार्यालय में वार्ता की, लेकिन स्कूल आवंटन के नियमों पर स्पष्ट जवाब न मिलने से बातचीत बेनतीजा रही। इससे पहले रिक्त पदों […]
November 28, 2026
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एन-कैप) के तहत नाला, साइड पटरी और ट्री गार्ड लगाने के कार्यों में शिथिलता व निर्माण संबंधी अनियमितताओं के चलते नगर निगम ने दो ठेकेदार फर्मों पर कुल 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही तय समय में काम पूरा न करने पर दोनों फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने […]
