रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पीलीभीत

Pilibhit News:फरहा नाज इदरीसी बनीं उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की सदस्य – Farha Naz Idrisi Becomes A Member Of The Uttar Pradesh Urdu Academy

November 29, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 29 Nov 2026 12:44 AM IST

Farha Naz Idrisi becomes a member of the Uttar Pradesh Urdu Academy

पीलीभीत। शहर की फरहा नाज इदरीसी को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का सदस्य नामित किया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। फरहा नाज इदरीसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। वह लंबे समय से भाजपा राजनीति के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं, नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा, साहित्य और तहजीब के प्रचार-प्रसार के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उर्दू देश की साझा सांस्कृतिक विरासत है, इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X