रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:’एक भी वोट न कटने पाए, न बंटने पाए’, बरेली में अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया संदेश – Akhilesh Yadav Delivered Message To Sp Leaders Over Up Election In Bareilly
बरेली

यूपी:’एक भी वोट न कटने पाए, न बंटने पाए’, बरेली में अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया संदेश – Akhilesh Yadav Delivered Message To Sp Leaders Over Up Election In Bareilly

November 29, 2026


Akhilesh Yadav delivered message to SP leaders over up election in Bareilly

अखिलेश यादव ने सपा नेताओं से की मुलाकात।
– फोटो : स्रोत- संगठन

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को बरेली एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सपा मुखिया ने नेताओं से कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि एक भी वोट न कटने पाए और न बंटने पाए।

लखनऊ से संभल जाते समय एयरपोर्ट पर चेंजओवर के दौरान सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। संभल से लौटते समय भी उन्होंने पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि ‘जन-मन का मैनिफेस्टो 2027’ यानी पीडीए के प्रणपत्र को घर-घर पहुंचाएं और उसकी घोषणाओं के बारे में आम जनता को सरल भाषा में समझाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से मुक्ति का रास्ता पीडीए सरकार है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X