Delhi Ncr News:आगरा से शुरू हुई तिलक जनेऊ रक्षक यात्रा, देर शाम शीशगंज साहिब पहुंची – The ’tilak-janeu Rakshak Yatra’ (a March To Protect The *tilak* And *janeu*) Began In Agra And Reached Sheeshganj Sahib Late In The Evening
नई दिल्ली। गुरु तेग बहादुर साहिब और उनके साथ शहीद हुए भाई मती दास, सती दास और दयाला के 350वें शहीदी दिवस की संपूर्णता को समर्पित तिलक जनेऊ रक्षक यात्रा रविवार को आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल से नगर कीर्तन के रूप में रवाना हुई। धन-धन गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में निकली यह यात्रा देर शाम दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब पहुंची। यात्रा के दौरान गुरु तेग बहादुर साहिब से संबंधित पवित्र शस्त्रों के संगत ने दर्शन किए।
यह यात्रा सात दिनों तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पहुंचेगी। इसका उद्देश्य गुरु साहिब की शहादत, त्याग और मानवता की रक्षा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है। साथ ही शहीदी दिवस की 350वीं वर्षगांठ के समापन पर लाल किले में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित इस यात्रा के आगरा पहुंचने पर गुरुद्वारा गुरु का ताल की सेवा निभा रहे बाबा प्रीतम सिंह ने कमेटी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों और अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
