रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चलती बाइक पर एक हाथ से पकड़ा कैच:सोशल मीडिया पर छाया पाकिस्तानी युवक; मिला 10 हजार रुपये का इनाम; देखें Video – Pakistani Man Takes One-handed Catch From Moving Motorcycle, Wins Rs 10,000
क्रिकेट

चलती बाइक पर एक हाथ से पकड़ा कैच:सोशल मीडिया पर छाया पाकिस्तानी युवक; मिला 10 हजार रुपये का इनाम; देखें Video – Pakistani Man Takes One-handed Catch From Moving Motorcycle, Wins Rs 10,000

November 29, 2026


Pakistani Man Takes One-Handed Catch from Moving Motorcycle, Wins Rs 10,000

पाकिस्तानी युवक का कैच
– फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान के स्वात क्षेत्र में एक युवक ने चलती मोटरसाइकिल पर बैठकर ऐसा कैच पकड़ा कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक ने बाइक पर पीछे बैठे हुए एक हाथ से हवा में आई गेंद लपक ली। उसके इस हैरतअंगेज कैच से क्रिकेट प्रेमी भी हैरान रह गए। इसके बाद स्वात प्रीमियर लीग के आयोजकों ने उसे 10 हजार पाकिस्तानी रुपये (करीब 3,361 भारतीय रुपये) का नकद पुरस्कार दिया।

27 वर्षीय मेहरान खान स्वात के रहने वाले हैं। उनके कैच ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा। स्वात प्रीमियर लीग के आयोजकों ने कैच के तुरंत बाद 10 हजार पाकिस्तानी रुपये के इनाम की घोषणा की। इस पुरस्कार राशि का खर्च पाकिस्तान सेना उठा रही है। लीग के चेयरमैन मोहम्मद ओवैस ने रॉयटर्स को बताया कि मेहरान को नकद पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने कहा कि अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने इससे पहले ऐसा कैच कभी नहीं देखा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X